शाहबाद: बिलासगढ़ में क्रिकेट टीम को बैट किट के लिए दी गई ₹3 हजार की सहायता
Shahbad, Baran | Aug 15, 2026 ग्राम पंचायत बिलासगढ़ में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की अनूठी पहल की गई। ग्राम पंचायत प्रशासक गुड्डी बाई ने स्थानीय बिलासगढ़ क्रिकेट टीम को बैट किट खरीदने के लिए ₹3 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की। सहायता मिलने पर क्रिकेट टीम के बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई।