नवाबगंज: जैदपुर में आजादी के जश्न में रंगा नगर पंचायत कार्यालय, बच्चों की देशभक्ति प्रस्तुतियों ने जीता दिल
बाराबंकी के जैदपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न उत्साह और देशभक्ति के रंग में नजर आया। आदर्श नगर पंचायत कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।