चक्रधरपुर: चक्रधरपुर में झारखंड बंद का व्यापक असर दिखा, दुकान-प्रतिष्ठान बंद रहे; भाजपा ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आह्वान पर मंगलवार को झारखंड बंद का चक्रधरपुर शहर में व्यापक असर देखने को मिला। बंद के समर्थन में शहर के अधिकांश दुकान एवं प्रतिष्ठान बंद रहे। सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता अलग-अलग इलाकों में घूमकर व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील करते नजर आए।