उरई (जालौन) में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा (कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र) के पुनः निर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज राजपूत के प्रथम जिला आगमन पर आयोजित हुआ भव्य स्वागत
दोबारा क्षेत्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रथम बार पहुंचे मनोज राजपूत का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। उन्होंने मौनी मंदिर पहुंचकर स्वामी ब्रह्मानंद जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
लखनऊ से उरई प्रथम आगमन पर जगह जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया भाजपा कार्यालय तथा राधाकृष्ण इंटर कॉलेज में भी स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें मनोज राजपूत की पूरी टीम और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बीजेपी के सैकड़ों लोग ने बढ़ चढ़कर सहयोग किया मनोज राजपूत ने कहा कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पिछड़ा वर्ग पूरी मजबूती से भाजपा के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने दावा किया कि अधिक से अधिक पिछड़ा समाज भाजपा के समर्थन में है।
समाजवादी पार्टी के 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि सपा की परिभाषा समय-समय पर बदलती रहती है। पिछड़े समाज के वास्तविक विकास और संरक्षण का कार्य केवल भाजपा ही कर सकती है। कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, बीरेन्द्र राजपूत,ब्रजभूषण मुन्नू, शैलेंद्र राजपूत (मंडल अध्यक्ष), मंगल राजपूत, शैलेंद्र राजपूत, धीरेंद्र राजपूत, गुलाब राजपूत, भूषण राजपूत, शीतल कुशवाहा, अनिता वर्मा, इंद्रराज गुर्जर, कृष्णकुमार, बांके बिहारी, राजकुमार, श्याम किशोर बुधौलिया, आशाराम, रामकुमार, रघुवीर, रामसहारे सहित बड़ी संख्या में मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Jalaun, Jalaun | Oct 4, 2026