खेरागढ़: खेरागढ़ में 48 साल पुरानी विशाल टंकी धराशायी, नगर पंचायत ने कराया ध्वस्तीकरण
खेरागढ़ कस्बे में जल निगम द्वारा करीब 48 वर्ष पूर्व निर्मित विशाल पानी की टंकी आखिरकार धराशायी करा दी गई। लंबे समय से जर्जर हालत में खड़ी टंकी को नगर पंचायत प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से ध्वस्त कराने की कार्रवाई की। शुक्रवार दोपहर 2 बजे बताया गया कि पुरानी टंकी काफी समय से क्षतिग्रस्त और जर्जर स्थिति में थी। इसके आसपास लोगों की आवाजाही बनी रहती थी, जिससे क