परसिया: गणेश उत्सव समिति ने सभी पूजा पंडालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया
गणेश उत्सव समिति ने शुक्रवार को सभी पूजा पंडालों को सम्मानित किया। बीते पच्चीस सालों से वालों पंडालों को श्री गणेश उत्सव समिति सम्मानित करते आ रही है । आयोजन समिति के प्रमुख वीर बहादुर सिंह ने बताया कि नव जागृति मानस मडल के साथ आयोजन किया गया। इस वर्ष प्रत्येक श्रीगणेश पंडालों को सम्मानित किया गया है । शुक्रवार 8 बजे तक 24 समितियों को सम्मानित किया गया।