दस्तक अभियान के तहत वार्ड क्रमांक-24 में स्पॉट चेक
-
घर-घर भ्रमण एवं बच्चों की स्क्रीनिंग का लिया जायजा
-
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी अनुरागी के निर्देशानुसार कार्यक्रम प्रबंधक (शहरी) द्वारा दस्तक अभियान के अंतर्गत टीकमगढ़ नगर के वार्ड क्रमांक-24 में स्पॉट चेक किया गया। निरीक्षण के दौरान घर-घर भ्रमण, बच्चों की स्क्रीनिंग, दस्तक पोर्टल पर प्रविष्टि तथा एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्यों का सत्यापन किया गया।
निरीक्षण के दौरान अभियान के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन के लिए संबंधित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। दस्तक अभियान के अंतर्गत भ्रमण के दौरान बच्चों को ’’ओआरएस एवं जिंक देने की विधि’’ के संबंध में संबंधित परिवारों से जानकारी ली गई। साथ ही आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए निर्धारित गतिविधियों का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
45 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026