सैदपुर: खानपुर पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस लेकर घूम रहे अंतर्जनपदीय बदमाश को दबोचा, चंदौली में भी दर्ज हैं मुकदमें
खानपुर पुलिस ने जिले भर में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के क्रम में नायकडीह गाँव के निकट से अंतर्जनपदीय बदमाश हर्षित सिंह पुत्र स्व. विट्ठल सिंह निवासी मधुबन, थाना खानपुर को देशी तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।