उत्तराखंड के विकास और ट्रैक रिकॉर्ड पर बोले लोकसभा सांसद अनिल बलूनी: "काम के आधार पर फिर मिलेगा जनता का आशीर्वाद"।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने उत्तराखंड में पार्टी की कार्यप्रणाली और विकास कार्यों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली पूरी तरह से विकास केंद्रित है। पिछले साढ़े नौ वर्षों में राज्य में जो अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं, जनता उस ट्रैक रिकॉर्ड को भली-भांति देख रही है।
उन्होंने पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि भाजपा राज्य में "अटल जी ने बनाया और मोदी जी संवार रहे हैं" के मूल मंत्र के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अपने इसी विकासपरक काम के दम पर पार्टी आगामी समय में पुनः जनता का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त करेगी।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Pourigarwal #viralvideo #Anilbaloonisanshad #BJPuttarakhand
Dehradun, Dehradun | Aug 18, 2026