राधा की सखियाँ, कान्हा संग छप्पन भोगशाइनिंग स्टार्स क्लब की भक्ति से सजी मासिक बैठक मेरठ, 23 सितंबर।बाबा औघड़नाथ मंदिर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में शाइनिंग स्टार्स क्लब की मासिक सभा भक्ति और उल्लास के साथ आयोजित हुई।कार्यक्रम की थीम “राधा की सखियाँ, कान्हा संग छप्पन भोग” रही। क्लब की संस्थापक शालू गुप्ता के नेतृत्व में पूजा-अर्चना, भजन, नृत्य और ढोलक की प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।सभी सखियों ने श्रद्धापूर्वक छप्पन भोग अर्पित कर सामूहिक आरती की। गोपी वेशभूषा में सजी सखियाँ वृंदावन जैसा मनमोहक दृश्य प्रस्तुत कर रही थीं।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती रश्मि भारद्वाज सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।#meerut #औघड़नाथ_मंदिर #short #instgramreels #viralpost
Mawana, Meerut | Sep 23, 2026