अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, आर्म्ड बटालियन्स एवं SDRF, राजस्थान श्री रूपिंदर सिंघ ने द्वितीय बटालियन आरएसी, कोटा का भ्रमण किया। बटालियन पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। उन्होंने बटालियन परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
इस दौरान अधिकारियों एवं जवानों के साथ संपर्क सभा आयोजित की गई, जिसमें जवानों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। जवानों को एक-दूसरे की बात ध्यानपूर्वक सुनने, आपसी सहयोग करने तथा आवश्यकता के समय हरसंभव मदद करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि किसी भी जवान को परेशानी या तनाव की स्थिति में अकेलापन महसूस न हो।
अधिकारियों के साथ बैठक में बटालियन की प्रशासनिक एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर एडीजीपी श्री रूपिंदर सिंह ने पौधारोपण भी किया तथा परिसर में विकसित ऑक्सीजन जोन के हर्बल पार्क का भ्रमण कर वहां लगाए गए विभिन्न औषधीय पौधों की जानकारी ली। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं परिसर को हरित और स्वच्छ बनाए रखने के प्रयासों की सराहना की।
संपर्क सभा के दौरान 11वीं बटालियन आरएसी टोंक में पदस्थ हैड कांस्टेबल नं. 115 श्री हीरालाल के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
भ्रमण के दौरान बटालियन के अधिकारियों एवं जवानों ने एडीजीपी श्री रूपिंदर सिंह का स्वागत किया तथा उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने का विश्वास दिलाया।
#RajasthanPolice #RAC #RajasthanPoliceNews #PoliceRajasthan #ArmedBattalions #Kota #PoliceLeadership #TeamRajasthanPolice
1k views | Rajasthan, India | Sep 28, 2026