किशनपुर में मजदूरों का धरना-प्रदर्शन, 9 सूत्री मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ उठाई आवाज
किशनपुर प्रखंड परिसर में शुक्रवार को अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के नेतृत्व में मजदूरों ने धरना-प्रदर्शन किया। राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत 13 और 14 अगस्त को प्रखंड और अंचल मुख्यालयों पर यह आंदोलन आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार की नीतियों को गरीब और मजदूर विरोधी बताते हुए अपनी 9 सूत्री मांगें रखीं।
धरने में भूमिहीन और गरीब परिवारों को नियमानुसार बासगीत पर्चा देने के साथ सभी भूमिहीनों को जमीन उपलब्ध कराने की मांग प्रमुख रही। पंचायत स्तर पर भूमिहीन परिवारों के लिए आवासीय कॉलोनी बनाने की भी मांग की गई।
Bihar, India | Aug 16, 2026