मुज़फ्फरनगर: काली माता मंदिर में किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप, भीड़ ने सेवादार को गिराकर बरसाए लात-घूंसे और डंडे, पांच गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर के काली माता मंदिर परिसर में किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में सेवादार को पकड़ने के बाद हंगामा हो गया। गुस्साई भीड़ ने सेवादार को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों, डंडे और बेल्ट से पीटा। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नामजद समेत 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामले में नाबालिग समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।