बनमनखी में ढाई करोड़ की योजना राशि बंटवारे पर बवाल:पंचायत समिति सदस्यों ने प्रमुख पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप; चैंबर में की नारेबाजी
पूर्णिया के बनमनखी प्रखंड प्रमुख पर पंचायत समिति सदस्यों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पंचायत समिति सदस्यों ने शनिवार को प्रमुख कामेश्वर टुडू के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
सदस्यों ने आरोप लगाया है कि वित्तीय वर्ष में लगभग ढाई करोड़ रुपए की योजना राशि को सभी समिति क्षेत्रों में समान रूप से नहीं बांटा गया। प्रमुख और उनके कुछ चुनिंदा सहयोगी सदस्यों के बीच मनमाने तरीके से बांट लिया गया है।
Bihar, India | Sep 20, 2026