लक्सर में आजाद समाज पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। विधानसभा प्रभारी इकराम हसन के आवास पर आयोजित समीक्षा बैठक में संगठन की मजबूती और बूथ स्तर की तैयारियों पर चर्चा हुई।
प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम ने दावा किया कि विधानसभा क्षेत्र में करीब 70 प्रतिशत संगठनात्मक काम पूरा हो चुका है। वहीं, प्रदेश प्रभारी गौरी प्रसाद उपासक ने आगामी चुनाव में लक्सर में राजनीतिक बदलाव आने की बात कही। पार्टी ने लक्सर विधानसभा सीट जीतने का लक्ष्य भी रखा है।
#AzadSamajParty #IkramHasan #Laksar #LaksarAssembly #UttarakhandPolitics #UttarakhandElection2027 #ChandrashekharAzad #BhimArmy #PoliticalNews #Election2027 #HaridwarNews #UttarakhandNews #JanvaniExpress
Laksar, Haridwar | Oct 13, 2026