मोदनगंज के वनछीली गांव से पुलिस ने गुरुवार को स्थाई वारंटी मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया जिसे कोर्ट में गुरुवार को प्रस्तुत किया गया जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।