उज्जैन ग्रामीण: खटकेदार चाकू के साथ पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का खुलासा किया
उज्जैन की नीलगंगा पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने वाकणकर ब्रिज के पास घेराबंदी कर गणेश माली को खटकेदार चाकू के साथ पकड़ा। तलाशी में बिना लाइसेंस का चाकू मिलने पर आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी गणेश