प्रतापपुर: ग्राम बोंगा के मक्का खेत में मिला नवजात शिशु, बाल संरक्षण टीम ने लिया उसे संरक्षण में
गुरुवार सुबह करीब 8 बजे ग्राम बोंगा में मक्का के खेत में एक नवजात शिशु मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। खेत में नवजात को देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे बड़वार अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर सूरजपुर से बाल संरक्षण टीम भी मौके पर पहुंची। टीम द्वारा नवजात को उचित संरक्षण और देखभाल के लिए सूरजपुर ले जाया जा रहा है।