पटियाली: पटियाली में 10 अगस्त से लगेगी बाल विकास प्रदर्शनी, तैयारियां जोरों पर
पटियाली। कस्बा स्थित एसबीआर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में 10 अगस्त से बाल विकास प्रदर्शनी शुरू होगी। नुमाइश ठेकेदार राजू दुबे ने बताया कि प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार प्रदर्शनी एक माह तक लगेगी। इसमें चरख, झूला, नाव, जलपरी सहित कई मनोरंजन के साधन लगाए जा रहे हैं। खेल-खिलौने, सौंदर्य प्रसाधन, सॉफ्टी, हलवा-पराठा और फास्ट फूड की दुकानें भी सजाई जा रही हैं।