Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image

#राष्ट्रीय #मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट ने स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को किया नमन #गोरखपुर, #उत्तरप्रदेश। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने शनिवार को सुबह 8:30 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के पास ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया कुमारी शुक्ला मुख्य अतिथि रहीं। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राष्ट्रगान किया और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया कुमारी शुक्ला ने कहा कि देश की आजादी के लिए जिन्होंने अपने प्राण न्योछावर कर दिए, उन्हें हम कदापि नहीं भुला सकते। हजारों स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संघर्ष के बाद बड़ी मुश्किल से हमें आजादी मिली है। उनके त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को सही राह पर चलकर देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। युवाओं को राष्ट्रहित, समाजहित और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए, तभी देश को और मजबूत बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया तथा स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नवनीत सिंह, जिलाध्यक्ष मुनिंद्र गुप्ता, महिला प्रदेश अध्यक्ष लीला श्रीवास्तव, शैलेश सिंह, सरोज सिंह, शालू सहित ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Sikanderpur, Ballia | Aug 16, 2026

MORE NEWS

बांसडीह: बांसडीह कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सावन मास की तीसरी सोमवारी व नागपंचमी को लेकर आस्था में डूबे लोग

बांसडीह: बांसडीह कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सावन मास की तीसरी सोमवारी व नागपंचमी को लेकर आस्था में डूबे लोग

Bansdih, Ballia | Aug 17, 2026

बलिया: सपा राष्ट्रीय महासचिव अवलेश सिंह को मंच पर चढ़ने से रोका गया, वीडियो हुआ वायरल

बलिया: सपा राष्ट्रीय महासचिव अवलेश सिंह को मंच पर चढ़ने से रोका गया, वीडियो हुआ वायरल

Ballia, Ballia | Aug 17, 2026

#बालिया: “पन्ना प्रमुख पर बयान से मचा सियासी घमासान, #भाजपा के निशाने पर आए #सपा प्रदेश सचिव #आद्याशंकर_यादव ने साफ कर दिया: ‘हम रणछोड़ नहीं, जो कहा उस पर आज भी कायम हैं।’ भाजपा पर पलटवार करते हुए बोले: ‘बात से पलटने का काम उनका है, हमारा नहीं।’ 80 के दशक में भाजपा के महज दो सांसद होने का जिक्र कर आद्याशंकर ने सियासी बहस को और गरमा दिया। अब उनके इस बयान से #बेल्थरारोड की सियासत में नया संग्राम छिड़ने के आसार हैं।
#followerseveryone #nonfollowersandfollowers 
#AdyaShankarYadav #SP #SamajwadiParty #BJP #PoliticalWar #UPPolitics #BalliaPolitics #BeltharaRoad #PannaPramukh #PoliticalStatement #PoliticalBattle #UP2027 #BalliaNews #BeltharaRoadNews #PoliticalBuzz #AkhileshYadav #SamajwadiPartyUP #BJPvsSP #PurvanchalPolitics #BreakingNews

#बालिया: “पन्ना प्रमुख पर बयान से मचा सियासी घमासान, #भाजपा के निशाने पर आए #सपा प्रदेश सचिव #आद्याशंकर_यादव ने साफ कर दिया: ‘हम रणछोड़ नहीं, जो कहा उस पर आज भी कायम हैं।’ भाजपा पर पलटवार करते हुए बोले: ‘बात से पलटने का काम उनका है, हमारा नहीं।’ 80 के दशक में भाजपा के महज दो सांसद होने का जिक्र कर आद्याशंकर ने सियासी बहस को और गरमा दिया। अब उनके इस बयान से #बेल्थरारोड की सियासत में नया संग्राम छिड़ने के आसार हैं। #followerseveryone #nonfollowersandfollowers #AdyaShankarYadav #SP #SamajwadiParty #BJP #PoliticalWar #UPPolitics #BalliaPolitics #BeltharaRoad #PannaPramukh #PoliticalStatement #PoliticalBattle #UP2027 #BalliaNews #BeltharaRoadNews #PoliticalBuzz #AkhileshYadav #SamajwadiPartyUP #BJPvsSP #PurvanchalPolitics #BreakingNews

Belthara Road, Ballia | Aug 17, 2026