मोहम्मदगंज: मोहम्मदगंज स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात शव
मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर की दूरी पर राजबरा नदी के समीप डाउन रेलवे ट्रैक के किनारे मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।