जसवंतनगर: 6.30 करोड़ के ऋण से किसानों को मिला सहारा, सेंट्रल बैंक के शिविर में 22 लाभार्थियों को बांटे गए ऋण स्वीकृति चेक
जसवंतनगर के विकासखंड कार्यालय के प्रेरणा सभागार में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से कृषि ऋण शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उप महाप्रबंधक जयशंकर प्रसाद ने किसानों को केसीसी और स्वयं सहायता समूहों को ऋण की चेक वितरित कीं। इस दौरान 22 लाभार्थियों को कुल 6.30 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया। बैंक अधिकारियों ने किसानों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाऐ।