डौण्डीलोहारा: हरप्रीत सिंह भाटिया अब यूएई क्रिकेट टीम के कप्तान, दल्लीराजहरा से भारतीय अंडर-19
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के रहने वाले क्रिकेटर हरप्रीत सिंह भाटिया अब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। भारतीय घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और अंडर-19 विश्व कप में अपनी पहचान बनाने वाले हरप्रीत ने भारतीय क्रिकेट से एनओसी लेने के बाद यूएई क्रिकेट से जुड़कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नया मुकाम हासिल किया है।