बहादुरपुर: बहादुरपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 25 वर्षीय युवक पर मामला दर्ज किया
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मंगलवार को रात लगभग 8 बजे सूचना मिली थी कि कोई युवक बहादुरपुर में कलारी के पास में सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची और मौके से खोपराचक्क निवासी परमानंद आदिवासी उम्र 25 वर्ष को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए पाए जाने पर मामला दर्ज कर लिया है।