Public App Logo
नैनीताल और रामनगर क्षेत्र में पुलिस और एक वांछित बदमाश के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार दबिश के दौरान 15 मुकदमों में आरोपी चंदन सागर हाथी बगड़ वन विभाग चेक पोस्ट से आगे जंगल में जाकर छिप गया। पुलिस टीम ने जंगल की घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस टीम और वाहनों पर कई राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक पुलिस वाहन के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की गई। पुलिस के मुताबिक जवाबी फायरिंग में चंदन सागर के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है। आरोपी के खिलाफ 15 मुकदमे दर्ज होने और गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी है। SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। #Nainital #Ramnagar #NainitalPolice #SSPNainital #ManjunathTC #UttarakhandPolice #Uttarakhand #UttarakhandNews #PoliceEncounter #PoliceAction #CrimeNews #WantedCriminal #LawAndOrder #GangsterAct #CrimeUpdate #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsReels #YouTubeShorts #InstagramReels #HaldwaniExpressNews - Haldwani News