*बाड़मेर लिफ्ट पेयजल परियोजना का निरीक्षण,सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश*
*जिला कलक्टर ने जलदाय विभाग के अधिकारियांे के साथ बाड़मेर लिफ्ट पेयजल परियोजना का निरीक्षण किया।*
- *सुचारू जलापूर्ति के लिए आगामी गर्मी के मौसम से पहले लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करवाएं।*
- *बाड़मेर लिफ्ट पेयजल परियोजना के सृदृढ़ीकरण के लिए 50 करोड़ की राशि के उपयोग संबंधित प्रक्रिया मंे तेजी लाने के निर्देश।*
- *पानी की चोरी करने वालांे के खिलाफ पुलिस स्टेशन मंे मामले दर्ज करवाने के निर्देश।*
बाड़मेर,07 अक्टूबर। जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने बुधवार को जलदाय विभाग के अधिकारियांे के साथ मोहनगढ़ स्थित बाड़मेर लिफ्ट पेयजल परियोजना के पंपिग स्टेशन का दौरा कर रिजर वायर स्टेशन मंे पानी के स्टोरेज,जलापूर्ति एवं आगामी दिनांे मंे पेयजल संकट से निपटने के लिए प्रभावी कार्य योजना की क्रियान्विति के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने बाड़मेर लिफ्ट पेयजल परियोजना के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों मोहनगढ़ स्थित रॉ वाटर रिजर वायर , पंपिंग स्टेशन एवं फिल्टर प्लांट, भागू का गांव स्थित पंपिंग स्टेशन तथा कुम्हारों की ढाणी, मणिहारी स्थित एमबीआर, पंप हाउस और फ्लोमीटर आदि का विस्तार से जायजा लिया। उन्हांेने विभागीय अधिकारियांे के साथ निरीक्षण के दौरान पेयजल उत्पादन, वितरण व्यवस्था और छीजत की स्थिति पर गहन विचार विमर्श किया। उन्हांेने जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ जल उत्पादन बढ़ाने के लिए पहले से स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। जिला कलक्टर ने आगामी गर्मी के मौसम से पहले सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के स्पष्ट निर्देश दिए। ताकि बाड़मेर शहर और परियोजना पर निर्भर गांवों में पेयजल आपूर्ति निर्बाध बनी रहे। उन्हांेने इस वर्ष बारिश की कमी के कारण पेयजल आपूर्ति की समुचित व्यवस्था को मध्यनजर रखते हुए मुख्य ट्रंक पर पेयजल चोरी एवं छीजत कम करने के लिए निर्देश प्रदान किए। उन्होंने इस कार्य मंे पुलिस प्रशासन की ओर से यथासंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। परियोजना के निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता हजारी राम बालवां, सुमेर सिंह रावत, सोनाराम बेनिवाल, परियोजना खंड मोहनगढ़ के अधिशाषी अभियंता पवन परिहार, अशोक मीणा उपस्थित रहें।
*एस्केप रिजर्वायर से अतिरिक्त जल सुरक्षाः* इस दौरान जलदाय विभाग के अधिकारियांे ने इंदिरा गांधी नहर की 1356 आर.डी. पर जल संसाधन विभाग की ओर से निर्मित एस्केप रिजर्व वायर का भी निरीक्षण किया गया। यह रिजर्व वायर अतिवृष्टि के दौरान अतिरिक्त जल संग्रहित करने के लिए तैयार किया गया है। इसको लेकर जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि इस जल को मोहनगढ़ लाकर नहरबंदी या जल संकट की स्थिति में उपयोग में लेने का विस्तृत प्रस्ताव शीघ्र तैयार किया जाए। इससे परियोजना को अतिरिक्त जल स्रोत उपलब्ध होगा और गर्मी के दिनों में आपूर्ति की विश्वसनीयता बढ़ेगी।
*50 करोड़ के बजट से परियोजना के सुदृढ़ीकरण पर तेजी के निर्देश:* बजट घोषणा 2025-26 के तहत बाड़मेर लिफ्ट पेयजल परियोजना के सुदृढ़ीकरण के लिए स्वीकृत 50 करोड़ रुपए की राशि पर भी विशेष जोर दिया गया। जिला कलक्टर ने शीघ्र प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त कर निविदा प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश प्रदान किए। इस राशि से मोहनगढ़ और भागू का गांव समेत प्रमुख पंपिंग स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने तथा पूरी प्रणाली को मजबूत करने का काम किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बाड़मेर लिफ्ट पेयजल परियोजना बाड़मेर शहर सहित सैकड़ों गांवों को नहरी पेयजल उपलब्ध कराती है। यहां 50 करोड़ के सुदृढ़ीकरण कार्यों के पूरा होने से जल उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। इससे गर्मी के मौसम में भी नियमित और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी तथा परियोजना पर निर्भर ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरवासियों को राहत मिलेगी।
*पानी की चोरी करने वालांे के खिलाफ मामले दर्ज करवाएंः* जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने पेयजल चोरी कर कृषि करने अथवा वाणिज्यिक कार्य करने वालों के खिलाफ पीडीआर एक्ट के तहत पेनल्टी वसूलने एवं संबंधित थाने में मामला दर्ज करवाने के निर्देश जलदाय विभाग के अधिकारियांे को दिए।
Barmer, Barmer | Oct 7, 2026