मऊरानीपुर: शराब के नशे में सुखनई नदी में गिरा युवक, राहगीरों ने जान पर खेलकर बचाया, घटना का LIVE वीडियो वायरल
झांसी के मऊरानीपुर में सुखनई नदी में शराब के नशे में धुत एक युवक अचानक गिर गया। युवक को डूबता देख राहगीरों और स्थानीय लोगों ने नदी में छलांग लगाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में उसे स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।