पातेपुर: पातेपुर थाना पहुंची मूकबधिर महिला, पुलिस ने मानवीय गुण का दिया परिचय, परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस।
पातेपुर थाना पर एक मूकबधिर महिला कही से भटक कर थाना पर पहुंच गई है। पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए महिला को अपनी संरक्षण में रखा है। शुक्रवार की देर रात 9 बजे के करीब बताया कि महिला कुछ भी बोल नहीं पा रही है। वह गुलाबी रंग की साड़ी पहन रखी है। उसके परिजनों का पता लगाया जा रहा है। इस मामले को लेकर आसपास के थानों से संपर्क कर परिजनों का पता लगाया जा रहा है।