शाहबाद: शाहाबाद घाटी में फिर दिखा पैंथर, ग्रामीणों ने कार में बैठकर बनाया वीडियो
Shahbad, Baran | Sep 29, 2026 शाहाबाद घाटी क्षेत्र में एक बार फिर पैंथर नजर आने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। ग्रामीणों के अनुसार घाटी से गुजरते समय सड़क किनारे पैंथर दिखाई दिया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने कार में बैठे-बैठे मोबाइल से पैंथर का वीडियो बना लिया। वीडियो में पैंथर सड़क किनारे घूमता नजर आ रहा है। पैंथर दिखाई देने की सूचना के बाद आसपास के ग्रामीणों में भी चर्चा शुरू हो गई।