ग्राम बेड़मा में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर विधायक श्री टेकाम ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से आम नागरिकों की मांगों, शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से ग्रामीणों से निरंतर संपर्क बनाए रखते हुए उनकी समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
उन्होंने ग्रामीणों से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने में सहयोग करने का आह्वान किया।
सेवा सेतु शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ मौके पर उपलब्ध कराया गया, जिससे ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं तक पहुंच आसान हुई।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva