सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंदगांव की ओर से कंडियांग बिरहोर बस्ती में विशेष स्वास्थ्य एवं मलेरिया जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील बड़ाइक की मौजूदगी में 32 बिरहोर परिवारों के बीच मच्छरदानियों का वितरण किया गया और उनके सही उपयोग की जानकारी दी गई।