मुज़फ्फरनगर: PDA जनसंवाद में हरेंद्र मलिक का बड़ा हमला, बोले- गांवों में रोजगार नहीं, शराब के ठेके खोल रही सरकार, किसान-मजदूर परेशान
मुजफ्फरनगर के चरथावल विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को सपा की ओर से PDA जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुरादपुरा के बैंक्वेट हॉल में हुए कार्यक्रम में राजपाल कश्यप और सांसद हरेंद्र मलिक शामिल हुए। विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने रोजगार, किसान और स्थानीय समस्याओं को उठाया। सांसद हरेंद्र मलिक ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया।