कैराना: कैराना के जगनपुर गांव स्थित विद्यालय में चोरी के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Kairana, Shamli | Sep 29, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव जगनपुर स्थित प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक अनिल राणा ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि 27 सितंबर की रात चोरों ने विद्यालय के कमरे से दो पंखे चोरी कर लिए। जब वह विद्यालय में पहुंचे, तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।