*80वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने किया ध्वजारोहण, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ*
*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 15 अगस्त 2026*
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर कलेक्टेट परिसर, बस्ती में राष्ट्रीय भावना के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। *जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना* ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए सामूहिक राष्ट्रगान व 'वंदे मातरम्' का गायन किया गया तथा राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।
इसके बाद जिलाधिकारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व चन्द्रशेखर आजाद के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। जी.जी.आई.सी. की छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने गांधी कला भवन पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।कलेक्टेट सभागार में जिलाधिकारी ने संविधान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस वर्ष हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर सेनानियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि जब हम आजादी के गीत सुनते हैं तो व्यक्ति ऊर्जावान हो जाता है। स्वतंत्रता सेनानियों के अथक प्रयास से हमें आजादी मिली है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने आचरण और व्यवहार में मृदुभाषी होना चाहिए। एक सरकारी अधिकारी-कर्मचारी के रूप में हमें सौंपे गए दायित्व का भलीभांति निर्वहन करना चाहिए। हमारे सामने जो भी व्यक्ति समस्या लेकर आए, उसकी समस्या को गंभीरता पूर्वक सुनकर निदान करें।
*अपर जिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता* ने कहा कि आज हम स्वतंत्र देश में रह रहे हैं, यह स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का परिणाम है। अधिकारियों व कर्मचारियों को आम जनमानस के प्रति मृदुभाषी रहना चाहिए और अपने दायित्व का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।
कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी हिमांशु कुमार, रश्मि यादव, राजेश रंजन, मोतीलाल रंजन, राघवशरण शुक्ला, वीरेन्द्र कुमार, सुदर्शन यादव, सुरजीत कुमार, दीपक शुक्ला, इन्द्र कुमार गुप्ता, रैनो बाला, पिंकी श्रीवास्तव, ओम प्रकाश मिश्रा, अशोक चौधरी, धनन्जय सिंह, सरदार जगवीर सिंह, जीजीआईसी शिक्षिका मानवी सिंह सहित विभागीय अधिकारी/कर्मचारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
*संवाददाता: हरी ओम प्रकाश*
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Aug 15, 2026