Public App Logo
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ठगी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। व्यापार विहार के अंडा चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने नवागढ़ के एक व्यापारी को अपनी बातों में उलझाया और झाड़-फूंक के बहाने उसका ₹2.50 लाख रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें बदमाश साफ नजर आ रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही तारबाहर पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त करने में जुटी है। शहर के चप्पे-चप्पे पर नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि बदमाशों को जल्द से जल्द दबोचा जा सके। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। #BilaspurCrime #ChhattisgarhNews #CyberFraud #BilaspurPolice #CrimeAlert #BreakingNews #FatafatNews - Ambikapur News