सरैया: रेवा बसंतपुर दक्षिणी पंचायत भवन पर धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
रेवा बसंतपुर दक्षिणी पंचायत भवन पर धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस सरैया प्रखंड के रेवा बसंतपुर दक्षिणी पंचायत भवन परिसर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया विनोद साहनी सहित कई गणमान्य लोग, सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, स्वच्छता कर्मी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।