#शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, 20 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं - पीड़िता ने SP से लगाई गुहार
#प्रयागराज। एक युवती ने आदर्श प्रताप नाम के युवक पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और फिर मुकर जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि सगाई के बाद शादी की तारीख तक तय हो गई थी, लेकिन अब आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।
पीड़िता के मुताबिक मुकदमा दर्ज हुए लगभग 15-20 दिन हो गए हैं, फिर भी पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की है। आरोपी सरेआम घूम रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका मोबाइल छीन लिया गया और दस्तावेज फाड़ दिए गए।
इस मामले को लेकर पीड़िता आज कप्तान साहब से मिली। SP ने शाम तक गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
#नोट: यह पीड़िता के आरोपों पर आधारित बयान है, पुलिस जांच जारी है।_
#Prayagraj #CrimeNews #PrayagrajPolice #ShadiKaJhansa
Allahabad, Allahabad | Oct 2, 2026