बच्चों की सास को दामाद से हुआ प्यार
पंचायत भी नहीं करा पाई दोनों को अलग
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पांच बच्चों की सास को अपने से करीब 20 साल छोटे दामाद से प्यार हो गया।
मामला सामने आने के बाद परिवार और ग्रामीणों ने पंचायत बुलाई। दोनों को अलग करने के लिए रातभर बातचीत और समझाइश का दौर चला, लेकिन पंचायत कोई समाधान नहीं निकाल सकी।
बताया जा रहा है कि दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला किया है और साथ रहने का ऐलान भी कर दिया है। फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।