सिमडेगा: कृषि बजट बढ़ाकर किसानों की आय बढ़ाए सरकार : विधायक
सोमवार को 11:09 बजे विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने बताया कि विधानसभा में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की मांगों को उठाते हुए कृषि बजट बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि झारखंड के आदिवासी-मूलवासी किसानों की आय का प्रमुख स्रोत कृषि व पशुपालन है। बजट बढ़ाकर किसानों को बेहतर संसाधन और सरकारी सहयोग उपलब्ध कराया जाए।