उच्चैन: उच्चैन में तिरंगे के साथ गूंजा देशभक्ति का संदेश, निकली भव्य रैली
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को उच्चैन नगर पालिका की ओर से देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे नगरवासियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ रैली में भाग लिया और देशभक्ति का संदेश दिया।