धरहरा: NH-80 पर दिनदहाड़े कार लूट का खुलासा, 2 बदमाश गिरफ्तार; फुटेज से पुलिस को मिली मदद, कबूला जुर्म
धरहरा प्रखंड अन्तर्गत हेमजापुर थाना क्षेत्र में एनएच-80 पर दिनदहाड़े हथियार के बल पर कार लूट मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान प्रेम टोला फरदा निवासी स्व. पंकज यादव के पुत्र शैलेश कुमार (19) और छर्रा पार्टी गांव निवासी अरुण यादव के पुत्र गौरव कुमार उर्फ डाबर (30) के रूप में हुई है।