बज्जू: बज्जू में विधायक ने जनसुनवाई केंद्र का शुभारंभ किया, श्रीकोलायत को मिले ₹2650 करोड़ के विकास कार्य - अंशुमान
Bajju, Bikaner | Aug 16, 2026 पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी की अध्यक्षता में बज्जू खालसा में विधायक जनसुनवाई केंद्र का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पिछले ढाई वर्षों में श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत हुए लगभग 2650 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की जानकारी साझा की।