लातेहार: लातेहार में “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” अभियान के तहत चला विशेष स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत आज दिनांक 01 अक्टूबर 2026 गुरुवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे “एक दिन, एक घंटा, एक साथ”* की भावना के साथ लातेहार जिले में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान का नेतृत्व उपायुक्त संदीप कुमार, ने किया।