नवाबगंज: सेथल रोड़ पर बहन की डोली का सपना अधूरा, 5 बहनों के इकलौते भाई की हुई दर्दनाक मौत
नवाबगंज-सेंथल रोड पर शनिवार दोपहर हुए सड़क हादसे में 36 वर्षीय सूरज उर्फ रिंकू की मौत हो गई। सूरज अपनी पत्नी सरिता के साथ मंदिर से पूजा कर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे लगे पोल से जा भिड़ी। हादसे में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घ