गिधौर: कटौना के पास 1117 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद, तीन धंधेबाज हुए गिरफ्तार
Gidhaur, Jamui | Sep 27, 2026 उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को मलयपुर थाना क्षेत्र के गिद्धौर-जमुई मुख्य मार्ग स्थित कटौना के पास कार्रवाई करते हुए 1117.440 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की। रविवार को 1:45 बजे जिला प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक मालवाहक वाहन की तलाशी ली। वाहन से 125 पेटी में रखी 3216 बोतल शराब बरामद हुई।