जौनपुर: गोदाम चौराहा पर चोरी के दौरान जागे युवक की रॉड से पीटकर हत्या, 12 घंटे में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
सिकरारा थाना क्षेत्र के गोदाम चौराहा पर दुकान के बाहर सो रहे उदयराज यादव (52) की सिर पर रॉड से प्रहार कर हत्या करने के मामले का पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल आकाश गौतम, शेर बहादुर उर्फ शेरा और सूरज गौतम को गिरफ्तार किया है, जबकि रामू गौतम फरार है।