कुलपहाड़: कुलपहाड़ निवासी जांबाज सिपाही मनोज साहू ने 18 लोगों की जान बचाई, स्वतंत्रता दिवस पर हुआ सम्मान
वर्तमान में उनकी तैनाती बनारस के गंगा घाट पर है। ड्यूटी के दौरान उन्होंने अब तक पानी में डूबने वाले 18 लोगों की जान बचाकर मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की है। मनोज साहू की बहादुरी और तत्परता से न केवल उनके गृह नगर कुलपहाड़, बल्कि पूरे महोबा जनपद का नाम रोशन हुआ है। उनके साहसिक कार्यों को देखते हुए 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर सम्मानित किया।