इटारसी: इटारसी थाना परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर एसडीओपी व थाना प्रभारी ने किया झंडावंदन, पुलिस बल भी रहा उपस्थित
शनिवार सुबह करीब 8 बजे इटारसी थाना परिसर स्थित एसडीओपी कार्यालय के सामने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया। एसडीओपी वीरेंद्र मिश्र एवं थाना प्रभारी सौरभ पांडे ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के दौरान पुलिस बल के जवान मौजूद रहे और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों मौजूद रहे।