बिंदकी: कटिलिहा गांव के समीप रिंद नदी पुल के निकट दो बाइक की टक्कर में 4 लोग गंभीर घायल, एक बाल-बाल बचा, मचा हड़कंप
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटिलिहा गांव के समीप रिंद नदी पुल के निकट शुक्रवार की शाम लगभग 5:00 बजे दो बाइको में आमने-सामने तेज टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक बाइक में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया जबकि दूसरा व्यक्ति बाल बाल बच गया। दूसरी बाइक में सवार तीन लोग घायल हुए। सभी घायलों को सीएचसी बिंदकी से फतेहपुर रेफर कर दिया गया।