आगामी ईद-मिलाद-उन-नबी के पर्व को शांतिपूर्ण, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह तत्पर है!
इसी क्रम में आज दिनांक 24 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी, भोजपुर एवं पुलिस अधीक्षक, भोजपुर द्वारा संयुक्त रूप से पर्व के मद्देनजर प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण जिला-स्तरीय ब्रीफिंग की गई।
भोजपुर पुलिस समस्त जिलावासियों से अपील करती है कि इस पर्व को आपसी सौहार्द, अनुशासन और हर्षोल्लास के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाना या जिला नियंत्रण कक्ष को दें।
Arrah, Bhojpur | Aug 24, 2026